मामला बरडीहा प्रखंड के मध्य विद्यालय लेभरी में एमडीएम में मिलावटी तेल एवं मसाले का,,
अनुप सिंह
बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के लेभरी गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के लिए स्कूल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की मिलीभगत से मिलावटी खाद्य तेल का प्रयोग किए जाने की गुप्त सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह एवं फुड इंस्पेक्टर अनिरुद्ध रॉय के द्वारा छापेमारी की गई थी।जिसमें मिलावटी तेल एवं मसाले की सैंपल को जप्त किया गया था।

इस संबंध में जिला फूड इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय ने बताया कि बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के लेभरी गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय से लिया हुआ सैंपल रांची मुख्यालय स्थित सरकारी लैब में डिस्पैच कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने मामले पर कहा कि बच्चों के निवाले और उनके स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर शख्त से शख्त कानूनी कार्रवाई कि जाएगी। साथ ही उन्होंने पूरे प्रखंड के विद्यालयों के प्रधानाध्यापको, संयोजिकाओं और एमडीएम प्रभारियों को कड़ा संदेश दिया है कि यदि किसी भी विद्यालय में बच्चों के भोजन के लिए मिलावटी खाद्य तेल,घटिया मसालों या खराब सामग्री का उपयोग पाया गया तो प्रबंधन के खिलाफ सीधे प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।



