बरडीहा की मुसहर बस्ती के 6 परिवारों का हो, या जिका गांव का दुर्गा मंदिर मामला,या अंचल क्षेत्र में जमीनी विवाद का निपटारा
अनुप सिंह
बरडीहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह 24 जून 2026 को योगदान दिए हैं तब से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और धरातल पर उतारने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सुबह के पैदल भ्रमण करते हुए ओबरा, जिका,कौआखोह, बरडीहा स्थित हरदियारी डैम एवं मुसहर बस्ती सहित अन्य गांवों में पहुंच कर एवं अंचल दिवस व थाना दिवस में जटील जटील जमीन मामले को निष्पादन किए। यहां तक कि क्षेत्र के लोगों को अच्छी सुविधा मिल सके उसपर भी उन्होंने अब तक अच्छा पहल किया है, जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के लोगों में सराहनीय चर्चा है।

बताते चलें कि बरडीहा बस्ती में असहाय छः मुसहर परिवार झोपड़ी बनाकर अत्यंत दयनीय स्थिति में रह रहे हैं। और भ्रमण के दौरान उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और अभिभावकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे—राशन कार्ड, मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना, वृद्धा/विधवा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
बातचीत के क्रम में पीड़ित परिवारों ने अधिकारी को बताया कि उन्हें सरकार की ओर से चार-चार डिसमिल जमीन का पर्चा तो मिला हुआ है, लेकिन आज तक वे उस जमीन पर कदम नहीं रख सके हैं। कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उनकी उस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रवीण कुमार सिंह ने संवेदनशीलता दिखाई और पीड़ित परिवारों को तुरंत अंचल कार्यालय बुलाया। उन्होंने मौके से ही अमीन से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली और मुसहर परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं उस स्थल पर उपस्थित रहेंगे और अमीन के माध्यम से जमीन का सीमांकन करवाने का आश्वासन दिए। जो शनिवार नहीं बुधवार को मापी कराईं जाएगी।

अधिकारी के इस त्वरित और सहयोगात्मक रुख को देखकर मुसहर परिवार के बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिल रही थी।
वहीं थाना दिवस में ग्राम खरगडीहा में मनोज यादव वैगरह के जमीन पर गांव के ही कैलाश यादव, बाल रूप यादव, देव रूप यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा जबरन जमीन कब्जा का मामला आया। और इसके बाद बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा कागजात देखा गया, और इसके बाद मनोज यादव को खेती-बाड़ी करने के लिए कहा गया। इस तरह से सेमरी,कौआखह सहित अन्य गांवों के जमीनी विवाद को उन्होंने ने निष्पादन किए। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके कार्यों का सराहा है।

ज्ञात हो कि प्रवीण कुमार सिंह अपने प्रतिदिन के सुबह पैदल भ्रमण कर विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं और बिना बिचौलियों के सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। वे ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि सरकार की योजनाएं सही व्यक्तियों और एकदम जमीन से जुड़े लोगों तक पहुंच सके, जो कभी ब्लॉक नहीं जा पाते। उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य शेष बचे सभी गांवों का भ्रमण किया जाएगा।



