अनुप सिंह
मझिआंव :- सहायक विद्युत अभियंता गढ़वा के निर्देश के आलोक में बिजली राजस्व संग्रहण को लेकर शिविर आयोजित करने का आदेश जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कनीय विद्युत अभियंता कमल कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा एवं लंबित बिजली बिलों के समय पर भुगतान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2026 को बरडीहा एवं कांडी में बिजली राजस्व संग्रहण शिविर आयोजित होगा। वहीं 24 जुलाई 2026 को मझिआंव एवं खरसोता में विशेष शिविर लगाया जाएगा। शिविर में उपभोक्ता अपने लंबित बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे तथा बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा।

कनीय अभियंता कमल कुमार ने सभी बिजली उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समय पर राजस्व जमा करने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलेगी तथा अनावश्यक कार्रवाई से भी बचा जा सकेगा। विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने और समय पर बिजली बिल जमा कर सहयोग करने का आग्रह किया है।


