एसबीआई के 17वें बीएम के रुप में लिए प्रभार, एमडी इरशाद की विदाई की गई 

अनुप सिंह

मझिआंव (गढ़वा):- मझिआंव मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरडीहा में 17वें बीएम के रुप में मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वहीं विदाई समारोह आयोजन कर पूर्व डीएम एमडी इरशाद अंसारी को समान पूर्व के विदाई किया गया। बैंक कर्मी से मैंने जानकारी के अनुसार कुछ दिन भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी के द्वारा ट्रांसफर कर पलामू जिला के जपला एसबीआई ब्रांच से मनीष कुमार को मझिआंव स्थित बरडीहा शाखा स्थानांतरित किया गया।

वहीं एमडी इरशाद अंसारी को रीजनल ऑफिस चाइबासा स्थानांतरित किया गया है। वहीं बुधवार को एमडी इरशाद अंसारी को पुष्प कुछ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर विदाई किया गया। वहीं पद पर ग्रहण मनीष कुमार ने कहा कि ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दूंगा।

इस दौरान मौके पर फील्ड ऑफिसर अनुग्रह प्रमोद टोप्पो, सुपरवाइजर बलवंत सिंह, सीनियर एसोसिएट सुग्रीव तिवारी, उपेंद्र चौबे, मझिआंव सीएसपी संचालक तेजवंत कुमार दुबे, गोपालपुर सीएसपी संचालक अनूप कुमार दुबे, कुर्मी अनंत शाह, सुनील राम, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment