अनुप सिंह
मझिआंव:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में चल रहे मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के चन्द्री स्थित माता गायत्री शक्तिपीठ में आगामी 28एवं 29 जुलाई को बृहद रूप से गुरू पूर्णिमा मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि यह गुरुपूर्णिमा अखंड ज्योति के 100वर्ष पूरा होने एवं गुरु माता भगवती देवी शर्मा की जयंती के उपलक्ष में बृहद रूप से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे 27 जुलाई को शुबह 06 बजे प्रभात फेरी एवं दो पहर बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। तथा 28 जुलाई को हवन यज्ञ के पश्चात 24घंटे का गायत्री महामंत्र का अखंड जाप किया जायेगा।

इसके बाद 29 जुलाई को शुबह 08बजे से हवन यज्ञ एवं 11बजे गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा एवं माता भगवती देवी शर्मा की विशेष पूजा एवं आरती,साथ ही 11.30 से माता गायत्री शक्तिपीठ के गर्भगृह में लगातार 11वर्षों के लिए पिछले 11 महीने से जल रहे अखंड ज्योति की पूजा अर्चना व दर्शन तथा माता गायत्री को 56 प्रकार के भोग लगाकर 01 बजे से 05 बजे तक महाप्रसाद एवं भंडारा कार्यक्रम सम्पन्न किया जायेगा। इस दौरान दोपहर दो बजे से बाहर से आ रहे कलाकारों द्वारा लगातार रात्रि 08 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा। इसके पश्चात संध्या काल में माता जी की आरती एवं भजन कीर्तन तथा प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।

