एक सप्ताह पहले ही हुई थी यह घटना, मुंबई से पति के आने के बाद थाना में दिया गया आवेदन
अनुप सिंह
मझिआंव:- थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनपुरवा गांव की एक विवाहित महिला ने गांव के ही मध्य विद्यालय के एक सहायक शिक्षक अरुण कुमार चौधरी(पिता महेश्वर चौधरी)पर जबरन दुष्कर्म करने एवं हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। तथा मझिआंव थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना को दिये गए आवेदन पत्र में 32 वर्षीय महिला पीड़िता ने बताया है कि 17 जुलाई 2026 की रात लगभग 10 बजे हल्की बारिश हो रही थी,इसी दौरान गांव के ही सोनपुरवा मध्य विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक अरुण चौधरी, पिता महेश्वर चौधरी जो पहले से घात लगाए बैठा था,उसने मेरा मुंह दबाकर जबरन घर के अंदर ले गया। और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि घटना के दौरान मौका मिलने पर उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजा बंद कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।लेकिन वह घर के वेंटिलेटर के रास्ते फरार हो गया।ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
महिला का यह भी आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उन्हें जान से मारने का भी प्रयास किया। उनका कहना है कि यदि ग्रामीण समय पर नहीं पहुंचते तो उनके साथ कोई और गंभीर घटना हो सकती थी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति है, जिसके कारण वह स्वयं को भयभीत और मानसिक रूप से आहत महसूस कर रही हैं।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, हत्या के प्रयास एवं मारपीट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। तथा न्याय और सुरक्षा प्रदान करने की भी अपील की है। इधर इस संबंध में थाना अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।
एक सप्ताह पहले ही हुई थी यह घटना, मुंबई से पति के आने के बाद थाना में दिया गया आवेदन
सहायक शिक्षक द्वारा 17 जुलाई की रात्रि में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना और स्थानीय लोगों द्वारा भागते शिक्षक को पकड़ने की असफल कोशिश के बाद पीड़िता के परिजनों का कहना है कि हम गरीब आदमी हैं और शिक्षक द्वारा जान से मारने की धमकी देने के कारण वे तत्काल थाना नहीं पहुंच सके, और गांव के मुखिया अख्तर खान के पास पहुंचे। बताया जाता है की मुखिया द्वारा थाना में प्राथमिक की दर्ज करने की सलाह दी गई इसके बाद महिला के परिजनों द्वारा बताया गया कि उसके पति महाराष्ट्र के मुंबई में मजदूरी करने गए हुए हैं उनके आने के बाद ही कुछ हो सकता है। इसके बाद महिला का पति अपने घर वापस आया,और शुक्रवार को शाम में उसने मुखिया तथा गांव समाज के गणमान्य लोगों को बुलाकर शिक्षक अरुण कुमार चौधरी के काले कारनामे के बारे में बताया।
इस संबंध में मुखिया अख्तर खान ने बताया कि गांव के गणमान्य लोगों के आने के बाद आरोपी शिक्षक को बुलाया गया। यहां तक कि आरोप भी स्विकार किया, लेकिन उसने कहा कि मैं आप लोगों के समक्ष नहीं आ सकता। इसके बाद पीड़ित महिला के साथ सभी लोग रात्रि में ही थाना में आये और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया।




