अनुप सिंह
मझिआँव :- थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी महेश्वर चौधरी के 41 वर्षीय पुत्र सह सोनपुरवा मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक अरुण कुमार चौधरी को पुलिस ने थाना कांड संख्या 73/2026 दुष्कर्म के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 64(1) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज है।विदित हो कि अरुण कुमार चौधरी पिछले 17 जुलाई 2026 को गांव के ही 32 वर्षीय महिला के साथ रात्रि में उसी के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया था।उसके पश्चात जान से मारने का प्रयास किया था। जिसके बाद महिला द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, और पुलिस ने जांच करते हुए गिरफ्तारी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए पंचायत के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभाव डालने का प्रयास किए जाने की चर्चा भी क्षेत्र में चल रही। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वहीं मार-पीट के मामले में मझिआँव थाना कांड संख्या- 74/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त अभय कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष पिता स्व0 चिरौंजी सिंह ग्राम मझिआँव निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार अभय कुमार सिंह मझिआंव के ही जगमतिया देवी पति सुनील राम के साथ मारपीट किया गया। इसके बाद महिला जगमतिया देवी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया, और जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई।

इधर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।



