अनुप सिंह
बरडीहा:- प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह द्वारा सोमवार की सुबह मुख्यालय स्थित मेहता खाद बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार मेहता बीज भंडार में यूरिया खाद की बिक्री अधिक दामों पर किए जाने की सुचना पर जांच की गई। जांच के दौरान किसानों ने कहा कि अधिक दामों पर यूरिया खाद दिया गया है।

इधर दुकानदार ने बताया कि हम सबों को डीलर के यहां से ही अधिक दाम पर मिल रहा है इसलिए हम सबों को अधिक दाम पर बेचना मजबूरी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुल्य से अधिक दामों पर यूरिया खाद बिक्री करने की सूचना मिला था। इसी आलोक जांच किया गया , जांच में सही पाया गया कि मेहता बीज भंडार के दुकानदार द्वारा यूरिया खाद पर लगभग 100 रुपए अधिक दाम लिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जबकि 267 रुपए में बिक्री करना है। जिसको लेकर कार्यवाही हेतु जांच रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है।



