टेंपो एवं दोपहिया वाहनों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, आधा दर्जन से अधिक वाहन किया जप्त

 

अनुप सिंह

मझिआंव :- पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुख्य बाजार के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस द्वारा दोपहिया, तीन पाहिया एवं चार पहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग आधा दर्जन मोटरसाइकिल, तीन टेम्पो व फोटो वाहन को जप्त करते हुए थाना ले जाया गया।

वहीं चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना ड्राइवरी लाइसेंस के वहान चला रहे हैं। और तीन पहिया वाहन भी शहर में बिना ड्राइवरी लाइसेंस एवं कागजात के फराटे भर रहे हैं, और शहर में जहां-तहां टेम्पो खड़ा कर करके आवागमन को बाधित कर रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस पदाधिकारी ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर आधा दर्जन से अधिक वनों को जप्त किया। इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जप्त किया गया है और एग्रेत कार्रवाई किया जा रहा है। वहीं चेकिंग अभियान में एएसआई शालिब कुजूर एवं अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल सामिल थे।

Leave a Comment