ब्रेकिंग न्यूज:-चंदवा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-ऑटो की टक्कर में 6 से अधिक लोगों की मौत

अनुप सिंह 

गढ़वा:-लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेढ़ टंगवा घाटी में शनिवार को शाम के समय भीषण सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर वाहन और टेंपो (ऑटो) के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 6 से अधिक लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे में ऑटो पूरी तरह कंटेनर की चपेट में आ गया।

स्थानीय ग्रामीण के जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार कई लोग कंटेनर के नीचे दब गये है जिसमें अभी तक छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और कई लोग घायल हुए हैं घायलों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के घटनास्थल पर पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment