स्वतन्त्रता दिवस पर बी. डी. पब्लिक स्कूल कामता में संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चे दिखाए देश भक्ति

अनुप सिंह 

गढ़वा: प्रखंड के कामता गांव स्थित बी डी पब्लिक स्कूल में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन हुआ।जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।झंडोतोलन से पूर्व स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।उसके बाद निर्धारित समय पर स्कूल के निदेशक आलोक कुमार पांडेय ने झंडोतोलन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि अपने मातृभूमि की कर्ज अदा करने के लिए ग्रमीण क्षेत्र में स्कूल खोले है ताकि यहाँ के गरीब बच्चों को पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा नही हो। उन्होंने सभी लोगो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।उसके बाद नन्हे मुन्हे प्यारे छोटे छोटे बच्चों ने काफी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रिशा एंड ग्रुप ने पापा मेरे पापा गाना पर काफी आकर्षक एवं दिल को छू लेने वाली नृत्य प्रस्तुति किया।उपस्थित शिक्षक एवं अभिभावकों ने खूब सराहना की।उसके बाद वंदे मातरम, देश रंगीला सहित अन्य कई गानो पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस कार्यक्रम को इतना अच्छा प्रस्तुत कराने में स्कूल की शिक्षिका द्रक्षा मैडम,आकांशा केसरी एवं शिक्षक शिव कुमार की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संस्कृति कार्यक्रम में प्रिशा पांडेय,स्नेहा कुमारी,आयुषी कुमारी, प्रियांशी कुमारी,साक्षी कुमारी,दिव्या कुमारी,अर्पणा कुमार, मयंक कुमार,अतीफ आज़ाद खान,सोनू कुमार,अभिराज कुमार, राजन कुमार,अंकुश कुमार (कक्षा–UKG),अम्बर आज़ाद खान,शम्मी खान,ऋतु राज ,तैमूर एवं प्रिंस कुमार ने भाग लिया। मंच संचालन शिक्षिका द्रक्षा एवं धन्यवाद ज्ञापन आकांशा केसरी ने की। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Comment