अनुप सिंह
कांडी:- 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांडी प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एवं आस्था के केंद्र सतबहिनी झरना तीर्थ के पवित्र प्रांगण में विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन महान बलिदानों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का अवसर है। देश की आजादी लाखों वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव है। संविधान के आदर्शों के प्रति अटूट निष्ठा रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। समाज में आपसी भाईचारा, शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत कर ही मजबूत एवं विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता है।

श्री सिंह ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा। गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास एवं सम्मान के लिए मिलकर काम करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपना हथियार बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही विकसित और सशक्त भारत की नींव को और मजबूत करेगी।

अंत में विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें।
इसके बाद तीर्थ स्थल के प्रांगण में बने दुकानों का फीता काटकर उद्घाटन किया। कहां की सात बहिनी तीर्थ स्थल में पूरी व्यवस्था हो जिसको लेकर में संकल्पित हूं और धीरे-धीरे यहां व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी।

मौके पर सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र,महात्मा हरि दास,उप प्रमुख नारायण यादव, गोरख सिंह,विजय मेहता,विभूति नारायण द्विवेदी,विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह,गोरख सिंह,सुदर्शन तिवारी ,प्रबोध सिंह,नवल किशोर तिवारी,ध्रुव कुमार पाण्डेय,अखिलेश प्रसाद ,हरिनाथ चंद्रवंशी,शंभु सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

