अनुप सिंह
बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ओबरा गांव से आज देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए काँवरियों का जत्था पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ रवाना ह जत्थे को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बोल बम के जयकारों के बीच हरी झंडी दिखाकर विदा किया।

इस अवसर पर बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन मास में बाबा धाम की पदयात्रा त्याग, तपस्या और अटूट आस्था का प्रतीक है।काँवरियों के प्रस्थान के दौरान पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित ओबरा गांव के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी तीर्थयात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।



