नैनाबार गांव निवासी ने माँ सतबहिनी के दरबार में सोने का नथुनी किया दान

अनुप सिंह 

कांडी -प्रखण्ड के कांडी पंचायत अंतर्गत नैनाबार गाँव निवासी विंध्याचल रजक ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित माँ सतबहिनी के चरणों में एक सोने का नथुनी दान किए।उन्होंने माँ के चरणों में नथुनी को अर्पित करने के बाद सुरक्षा को लेकर विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य लाला पाण्डेय को दिया।

इस विषय में दान दाता विंध्याचल रजक ने बताया कि हमारा मन्नत था। मन्नत पूरा होने के बाद आज माँ के दरबार में आकर माता के चरणों में एक छोटा सा भेंट अर्पित किया हूँ।भगवती सभी को सानन्द रखें।

Leave a Comment