उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रामबान्ध में कार्यरत सहायक के 95 वर्षीय पिता की हुई मृत्यु, गांव में शोक व्याप्त 

अनुप सिंह 

कांडी -थाना क्षेत्र के राणाडीह पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्रावि रामबान्ध में कार्यरत सहायक अध्यापक करंजु पाल के 95 वर्षीय पिता इंद्रदेव पाल की मृत्यु मंगलवार की रात में हो गयी।वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके देहांत होने से परिजनों व गांव में शोक व्याप्त है।

मृतक का अंतिम संस्कार कोयल नदी के तट पर किया गया।मुखाग्नि बड़े पुत्र ने दिया।अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

Leave a Comment