अनुप सिंह
कांडी:- प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार की शाम करीब छह बजे पिकअप चालक के साथ मारपीट का मामला सामने बाद थाना प्रभारी अशफाक आलम ने मामले को केस 94/26 दर्ज कर कांडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, भवनाथपुर से कांडी की ओर एक पिकअप वाहन आ रहा था। इसी दौरान कांडी बाजार पहुंचने के क्रम में किसी बात को लेकर बहेरवा निवासी अंकित सिंह (24 वर्ष), पिता स्वर्गीय प्रमोद सिंह, आकाश सिंह (31 वर्ष), पिता स्वर्गीय उदय सिंह, पिंटू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय उदय सिंह तथा पिकअप चालक सुनील राउत, पिता रामभजन राउत, निवासी बुका, थाना भवनाथपुर के बीच बहस होने लगी।

देखते ही देखते बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि सुनील राउत के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना कांडी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही मारपीट में शामिल कुछ लोग मौके से भाग निकले।

