मझिआंव खुर्द की बेटी आकृति ने बंगाल की ओर से खेला नेशनल, मझिआंव का नाम किया रौशन

अनुप सिंह

मझिआंव :- नगर पंचायत मझिआंव अंतर्गत मझिआंव खुर्द निवासी अजीत कुमार तिवारी की पुत्री आकृति कुमारी ने नेशनल गेम में शानदार प्रदर्शन कर अपने पैतृक गांव मझिआंव का नाम रौशन किया है।

पिता अजीत कुमार तिवारी ने बताया कि आकृति ने कक्षा 1 से 3 तक की पढ़ाई मझिआंव में ही पूरी की है। वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के डानकुनी स्थित जेवियर्स मॉडल सेकेंडरी स्कूल (कोड- WB376) में कक्षा 11 में अध्ययनरत है।

विद्यालय की ओर से राइफल शूटिंग में भाग लेते हुए आकृति ने CISCE रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 में एयर राइफल ओपन साइट U-19 गर्ल्स वर्ग में तीसरा स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) प्राप्त किया है।
उसके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बंगाल स्टेट की ओर से उसका चयन नेशनल के लिए किया गया। इसके तहत उसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित नेशनल गेम में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, जहाँ उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस उपलब्धि पर आकृति ने कहा कि “आगे और मेहनत कर अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने मझिआंव क्षेत्र और अपने दादा चंद्रशेखर तिवारी का नाम रौशन करना है। इसका श्रेय मेरे पापा-मम्मी को जाता है, जिन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया।”

Leave a Comment