युवक की मोहम्मदगंज स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, इससे पहले बनाया रील, परिवार में शोक

अनुप सिंह 

पलामू जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है।यह मामला मंगलवार की रात 8:30 बजे का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान कांडी प्रखंड के डुमरसोता गांव निवासी बिंदेश्वर मेहता के लगभग 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार मेहता के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक ने मौत से पहले रील भी बनाया, और अपने किसी परिचित को फोन किया था। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए।

प्रत्येक दर्शियों के अनुसार चार नंबर प्लेटफॉर्म के पूरब की ओर युवक चला गया,और अपना बैग लाइन किनारे रखकर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने व जाने के दौरान हादसा हुआ।

मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा इस मामले में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

Leave a Comment