अनुप सिंह
पलामू:- मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। और शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

किस स्थिति में युवक की मौत हुई है यह पता नहीं चल सका है। युवक दाढ़ी रखा है और बाल भी बड़ा है, और दाहिने हाथ के बांह एवं कलाई पर धागा , दो उंगली में अंगूठी पहना है। वहीं पुलिस पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक के संबंध में जानकारी मिलने पर मोहम्मदगंज थाना को सूचना दें। समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई है।

