अनुप सिंह
कांडी थाना अंतर्गत ग्राम भरथ पहाड़ी निवासी हरे राम साह के 25 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी ने गुरुवार को लगभग चार बजे चुहा मारने वाली दवा खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की।मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा देवी मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव- विशुनपुरा मुख्य सड़क पर सोनपुरवा विद्यालय के समीप टेम्पो से दो छोटे छोटे बच्चों के साथ उतरी और छटपटाने लगी। जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई।


वहीं बिना देर करते हुए 108 एंबुलेंस के माध्यम से गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहीं महिला के पति हरे राम साह एवं परिजनों को उसकी जानकारी दी गई। वहीं हरे राम साह भी गढ़वा पहुंच गया। प्राप्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार महिला का मायके भी भरथ पहाड़ी में ही है, और हरे राम साह एवं प्रतिमा दोनों शादी कर लिए हैं। दोनों के बीच इधर तालमेल सही नहीं रहता था, जिसको लेकर महिला कांडी थाना में भी आवेदन दी थी। और आपसी विवाद में ही महिला आत्महत्या की कोशिश की है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार महिला के प्रति हरे राम साह इशहाक अहमद के यहां बाहर रह कर काम करता था।

