मझिआंव एसबीआई बैंक में दिन भर लटका रहा ताला, कर्मी रहे हड़ताल पर

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा):- मुख्य बाजार बस स्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा बरडीहा के कर्मियों को हड़ताल पर जाने से शुक्रवार को दिन भर ताला लटका रहा। इस संबंध में पूछे जाने पर एसबीआई शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि यूनाइटेड फॉर्म यूनियन के बैनर तले बैंक बंद रखा गया है। उन्होंने ने बताया कि संघ के बैनर तले सभी लोगों के द्वारा मुख्य मांग सप्ताह में 5 दिन का बैंकिंग हो, पीसीआई स्कीम हटाया जाए, पूर्ण पेंशन लागू किया जाए सहित कई अन्य मांग किया गया है।

उन्होंने बताया कि अगर विभाग नहीं मानती है तो 28, 29, 30 अगस्त को पुण: बैंक बंद रखा जाएगा। इसके साथ-साथ मनीष कुमार ने बताया कि अगर सरकार इससे भी नहीं मानती है तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन के लिए बैंक बंद रखा जाएगा। वहीं बैंक बंद करने के दौरान मौके पर फील्ड ऑफिसर अनुग्रह प्रमोद तोपो एवं क्लर्क इमरान खान मौजूद थे।

Leave a Comment