मझिआंव गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान का शुभारंभ

अनूप सिंह 

मझिआंव:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखण्ड ज्योति के सौ साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ मंदिर मझिआंव में शुक्रवार को 40 दिवसीय गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान का संकल्प लिया गया।

इस अनुष्ठान के तहत 40 दिनों में प्रत्येक गायत्री परिजनों द्वारा सवा- सवा लाख गायत्री महामंत्र का जाप किया जाएगा। यह जाप दशहरा तक चलेगा।

संकल्प लेने वालों में जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, जिला युवा समन्वयक वीरेंद्र सोनी, प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, प्रखंड सह समन्वयक देवमुनि विश्वकर्मा, प्रखंड युवा समन्वयक अशोक गुप्ता, संस्कार पीढ़ी समन्वयक धर्मशीला देवी, महिला सह समन्वयक रानी देवी, फुलझरी देवी, परिव्राजक शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सोनी, ज्ञान परीक्षा समन्वयक बेचन राम, सारो देवी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दुबे आदि शामिल हैं।

प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि सभी गायत्री परिजन प्रतिदिन 33-33 माला जाप कर सवा लाख मंत्र जाप पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान विश्व शांति के लिए किया जा रहा है।

Leave a Comment