ब्यूरो रिपोर्ट
रांची: FSSAI के निर्देश पर झारखंड में 115 खाद्य उत्पादों के स्टॉक की जांच और रिकॉल की कार्रवाई शुरू हो गई है। रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी दुकानों, वितरकों और अन्य खाद्य कारोबारियों के यहां जांच तेज कर दी गई है।
चिन्हित उत्पादों में पतंजलि दूध बिस्कुट, किंडर जॉय, सफोला टोटल हार्ट प्रो, रेड बुल, स्टिंग, मॉन्स्टर, गेटोरेड और अमूल शुगर-फ्री आइसक्रीम समेत कई चर्चित ब्रांड शामिल हैं। आप भी कुछ ब्रांड खाद्य पदार्थों को लेने से बचें, और अपनी बहुमूल्य जिंदगी को बचाएं।

FSSAI ने इन उत्पादों में भ्रामक दावों, मिस-लेबलिंग और खाद्य मानकों से जुड़े उल्लंघनों को लेकर आपत्तियां दर्ज की हैं। कारोबारियों को चिन्हित स्टॉक वापस लेने और बिक्री रोकने का निर्देश दिया गया है। इन दिनों राजधानी रांची सहित कई जिलों में लगातार छापेमारी की जा रही है।
नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है ।

