वृद्धा पेंशन, छात्रवृत्ति और बाढ़ मुआवजे को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

अनूप सिंह 

कांडी:- प्रखंड निवासी सह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने आज गढ़वा जिला उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में उन्होंने जिले के कई ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। उन्होंने कहा कि जिले में वृद्धा, विधवा और असहाय पेंशन नहीं मिलने से गरीब बुजुर्ग भूखमरी के कगार पर हैं। सरकार जल्द पेंशन भुगतान करें।

    साथ ही उन्होंने बताया कि हाल की अति वृष्टि और बाढ़ से कांडी प्रखंड क्षेत्र सहित जिले के कई इलाकों के किसानों की फसल, सब्जी और मकानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसका सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। गरीब छात्रों को कई महीनों से छात्रवृत्ति नहीं मिली है।

जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों का अनुदान कई महीनों से बंद होने से पीडीएस व्यवस्था चरमरा गई है और मनरेगा बंद होने से मजदूरों का पलायन बढ़ गया है।

उन्होंने उपायुक्त से जी-राम-जी योजना शुरू कर रोजगार देने और फसल बीमा योजना को सख्ती से लागू करने की मांग की।

Leave a Comment