अर्धनिर्मित नहर पुल बना हादसे का कारण, टेंपो चालकों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अनूप सिंह 

कांडी(गढ़वा): – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत काचर गांव स्थित कांडी-पतिला मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। जिसको लेकर दर्जनों टेम्पू चालकों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।तथा जल्द सड़क को ठीक करने की मांग किया।मालूम हो कि काचर चार मुहान के समीप नहर पुल के पास बदहाल डाईबहर्षन्होने से आए दिन दुर्घटनाएं होने से राहगीरों और वाहन चालकों में भय का माहौल बना हुआ है।बताया जाता है कि करीब दो दिन पूर्व इसी स्थान के समीप समान लदा एक टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि इस घटना में टेंपो चालक बाल-बाल बच गया था। शनिवार को भी उक्त स्थान पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गए।

यह सड़क बलियारी, पतिला, खरौंधा, सुंडीपुर, चोका, बरवाडीह सहित कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। इन गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन बाजार करने ,ब्लॉक ,बैंक व अस्पताल सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए कांडी आते-जाते हैं। कांडी प्रखंड मुख्यालय में बाजार के साथ थाना एवं प्रखंड कार्यालय स्थित होने के कारण इस सड़क पर प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों और वाहनों का आवागमन होता है।

सड़क की बदहाल स्थिति और नहर पुल के अधूरे निर्माण से नाराज कांडी के दर्जनों टेंपो चालकों ने शनिवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।टेंपो चालकों ने यह भी मांग की कि नहर पुल निर्माण में लापरवाही बरतने वाले संवेदक की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी संवेदक द्वारा निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ने की स्थिति उत्पन्न न हो और लोगों की जान जोखिम में न पड़े।

मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क और नहर पुल की समस्या का समाधान कराने की मांग की जिसमें शमीम अंसारी, निजाम अंसारी, श्रीकांत पांडेय ,राजीव रंजन चौबे, प्रेम कुमार, ,रामजी राम, दीपक पासवान ,मनोज पासवान, सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment