अनूप सिंह
मझिआंव(गढ़वा):- ब्लॉक रोड स्थित शिव शक्ति संघ की ओर से आगामी दुर्गा पूजा मनाने को लेकर महामानों कामनेश्वर मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नई पूजा समिति के गठन के साथ समिति के विस्तार और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपने पर सहमति बनी।
बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार को अध्यक्ष, मुकेश कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिंह, मथुरा प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अभिमन्यु सिंह को सचिव तथा मुकेश कुमार सिंह को उप सचिव बनाया गया। वहीं विक्की सिंह को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सफाई व्यवस्था में सहयोग के लिए सत्यम सिंह, कौशल सिंह एवं बिल्टू सिंह को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा दारा सिंह को संगठन संचालक तथा अमन सिंह को महामंत्री बनाया गया। समिति के सदस्यों में अनिकेत सिंह, पीयूष सिंह, राजन सिंह, सीमांत सिंह, विष्णु सिंह एवं नेपाली सिंह को शामिल किया गया।
वहीं मंदिर के पुजारी, जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, विजय सिंह एवं सुनील सिंह को समिति का संरक्षक बनाया गया। बैठक में सदस्यों ने दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग और आपसी समन्वय से इस वर्ष दुर्गा पूजा को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा।



