कौआखोह के मध्य विद्यालय कौवाखोह में चोरी, ICT लैब से कंप्यूटर सेट गायब

अनूप सिंह 

बरडीहा:- थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कौआखोह में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कमलापुरी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लालबहादुर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बरडीहा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।

 

आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय से ICT लैब में रखे 2 मॉनिटर, 1 CPU, 1 की-बोर्ड, 1 माउस और 1 वेब कैमरा की चोरी कर ली गई है।

घटना का पता सोमवार की सुबह तब चला जब बच्चे और शिक्षक विद्यालय पहुंचे और ICT लैब के दरवाजे का ताला खोला तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उसके बाद पता चला कि सामान चोरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दरवाजे के पल्ले को फैला कर अंदर से घुसकर सामान को चोरी किया गया है।

इधर घटना की सुचना मिलते ही बरडीहा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment