आगामी छठ पूजा को लेकर गंगा तालाब छठ घाट परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

उमेश कुमार 

रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा तालाब छठ घाट परिसर में आगामी छठ पूजा के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में छठ पूजा समिति के सदस्यों समेत स्थानीय ग्रामवासी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुदर्शन बियार ने की।

बैठक के दौरान छठ पूजा को शांतिपूर्ण, भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस वर्ष छठ घाट पर भगवान सूर्य की एक आकर्षक अस्थाई प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ विशेष मोटर झरना, भव्य टेंट व्यवस्था, रोशनी और साउंड सिस्टम लगाने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं के मनोरंजन और आध्यात्मिक वातावरण के लिए भक्ति जागरण एवं धार्मिक झांकियों का विशेष आयोजन भी किया जाएगा।

आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए टीमों का गठन किया गया ।टेंट आदि की बुकिंग व व्यवस्था के लिए सुदर्शन बियार, नरेश साह, मनोज गुप्ता, सुनील प्रजापति, बबलू बियार, मनोज कुमार साह और पप्पू बियार (मोड़ पर) को अधिकृत किया गया है।

भक्ति जागरण और धार्मिक झांकी की बुकिंग व प्रबंधन के लिए रामप्रवेश गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई है।

आयोजन के वित्तीय प्रबंधन के लिए दुर्गा पूजा के बाद से सहयोग राशि जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस टीम में बबलू बियार, मनोज कुमार साह, मनोज गुप्ता, जयप्रकाश बैठा, धर्मेंद्र कुमार, आनंद कुमार, बादल कुमार, विनय बियार, सुनील प्रजापति, सुदर्शन बियार और रामप्रवेश गुप्ता शामिल हैं।

पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि गंगा तालाब छठ घाट एक प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहाँ प्रतिवर्ष मूर्ति टोला, बगौंधा,रमना, गोसाईबागी, करचा, टंडवा, चटनीया सहित आसपास के अनेक गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और छठ व्रती पूजा-अर्चना के लिए पहुँचती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए घाट की सफाई, सुरक्षा और व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया गया।

अंत में सचिव मनोज गुप्ता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की समाप्ति की गई। मौके पर मुख्य रूप से रामलाल बियार, जितेंद्र कुमार, विजय साह ,नंदू साह,कमलेश बियार,रामजी बियार,रामनाथ बियार,सुदामा बियार,सतीश कुमार,अशोक बियार, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Comment