नव प्राथमिक विद्यालय चौखड़ी में शिक्षकों की कमी, 76 बच्चों पर एक शिक्षक, अतिरिक्त शिक्षक की मांग

अनूप सिंह

कांडी (गढ़वा) :- प्रखंड के पतरिया पंचायत स्थित नव प्राथमिक विद्यालय, चौखड़ी में अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना की मांग को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है।

आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय में बच्चों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की भारी कमी है। वर्तमान में विद्यालय में 76 बच्चे अध्ययनरत हैं, जबकि मात्र एक शिक्षक पदस्थापित हैं, जो स्वयं प्रधानाध्यापक भी हैं। एक ही शिक्षक के भरोसे सभी कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई संचालित हो रही है, जिससे अलग-अलग कक्षाओं पर पर्याप्त ध्यान देना मुश्किल हो रहा है।

इस संबंध में जिला परिषद सदस्या सुषमा कुमारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से बच्चों के भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कम से कम एक अतिरिक्त शिक्षक की अतिशीघ्र पदस्थापना करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक की कमी दूर होने से पठन-पाठन व्यवस्था बेहतर होगी।

मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बीडीसी प्रिंस ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान, मनोज चंचल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment