बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक की माता के निधन पर शोक की लहर

उमेश कुमार 

रमना (गढ़वा):- प्रखंड क्षेत्र के बालिका उच्च विद्यालय, रमना के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मदेव उरांव जी की पूज्य माता भगमनिया कुंवर के निधन से पूरे विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 85 वर्षीय भगमनिया कुंवर का निधन सोमवार को वृद्धावस्था के कारण हो गया। वे अपने पीछे पांच पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

परिजनों के अनुसार वे काफी मिलनसार, सरल स्वभाव और धार्मिक विचारों की महिला थीं। क्षेत्र में उन्हें सभी सम्मान की दृष्टि से देखते थे।

मंगलवार को स्थानीय बटौआ मुक्ति धाम में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, ग्रामीण और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

माता जी के निधन की खबर मिलते ही बालिका उच्च विद्यालय, रमना में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

शोक सभा में शिक्षिका पूजा कुमारी, ममता गुप्ता, प्रियंका कुमारी, रूबी कुमारी, चंपा देवी सहित विद्यालय की सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं।

प्रभारी प्रधानाध्यापक की माता के निधन पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

शोक व्यक्त करने वालों में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोती प्रसाद, सचिव सह पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, संस्थापक सदस्य महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, केदार प्रसाद, राजकुमार साह, गोपाल राम, उमेश प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, मुखिया ब्यूटी सिंह, दुलारी देवी, लक्ष्मी साहू, बिनोद पांडेय सहित कई प्रबुद्ध लोग शामिल हैं।

Leave a Comment