सड़क जाम करने वाले पांच टेम्पो को कांडी पुलिस ने की जप्त, ,कार्रवाई हेतु जिला परिवहन विभाग को भेजा

अनूप सिंह 

कांडी(गढ़वा) :- थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कांडी बाजार में सड़क जाम कर रहे टेम्पो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने सड़क पर मनमाने तरीके से टेम्पो खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले 5 टेम्पो को पकड़कर थाने ले गई, और जप्त करते हुए जिला परिवहन विभाग को भेजा गया।

बताया गया कि कांडी बाजार में टेम्पो चालकों द्वारा सड़क पर ही टेम्पो खड़ा कर सवारी बैठाने एवं उतारने के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह द्वारा पूर्व में भी टेम्पो चालकों को सड़क पर टेम्पो खड़ा नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद कुछ टेम्पो चालक निर्देशों की अनदेखी करते हुए बाजार की मुख्य सड़क पर टेम्पो खड़ा कर रहे थे।

इसी को लेकर पुलिस ने दूसरी बार कार्रवाई करते हुए छह टेम्पो को पकड़ लिया और उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बाजार में यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले टेम्पो चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने टेम्पो चालकों से अपील की कि निर्धारित स्थान पर ही टेम्पो खड़ा करें और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें।

Leave a Comment