एन क्यू ए एस मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मझिआंव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय ओरिएंटेशन

स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा पर दिया गया जोर

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा):- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आज डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी और पिरामल फाउंडेशन के संगम कोलैबोरेटिव टीम के तत्वावधान में एनक्यूएएस राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (National Quality Assurance Standards) चेकलिस्ट पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ ने की।कार्यक्रम के प्रारंभ में मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज ओर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर शिव नारायण मंगल जी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में एनक्यूएएस मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया।ओरिएंटेशन कार्यक्रम सभी संबंधित सीएचओ, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान एनक्यूएएस चेकलिस्ट के विभिन्न पहलुओं, स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता मानकों के अनुपालन, आवश्यक दस्तावेजीकरण, मरीजों की सुरक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर गुणवत्ता सुधार से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया।

प्रतिभागियों को मानकों के अनुरूप संस्थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं से अवगत कराया गया।कार्यक्रम के सफल संचालन में DQAC जयराम मेहता, सहित पिरामल फाउंडेशन संगम कोलैबोरेटिव टीम की सीनियर मैनेजर परवेज़ खान, प्रोग्राम लीडर सोमेन सौ, स्वाति चौधरी साक्षी पवार के साथ श्वेता कुमारी (गांधी फेलो) की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्ता सुधार की संस्कृति को मजबूत करना तथा एनक्यूएएस मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा।

Leave a Comment