दुर्गा पूजा संपन्न कराने हेतु सोनपुरवा में शांति समिति की बैठक आयोजित, दोनों समुदाय के लोगों ने लिया निर्णय 

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा):- दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आज दिनांक 11-10-2026, दिन रविवार को सोनपुरवा पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक रखी गई।

बैठक की अध्यक्षता सोनपुरवा पंचायत मुखिया अख्तर खान ने की, जबकि सभा का संचालन डॉ. चन्द्रेश्वर चौधरी ने किया। बैठक में पंचायत के मुखिया, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं पंचायत के गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक में जिला परिषद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे, उप-मुखिया – सोनपुरवा पंचायत,कृष्णा दुबे,सुन्दर प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा प्रारंभ से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक हम सभी मिलकर इस कार्यक्रम को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का प्रयास करेंगे एवं इस कार्य के प्रति तत्पर रहेंगे। इन्हीं मुख्य बिंदुओं पर चर्चा कर सभा की समाप्ति की गई।

बैठक में उपस्थित हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता का परिचय दिया। सभी ने कहा कि सोनपुरवा पंचायत में हमेशा से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम रही है, यहां सभी त्योहार मिलजुल कर मनाए जाते हैं।

दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहना है और कोई भी गलत सूचना मिलने पर तुरंत मुखिया या प्रशासन को सूचित करना है, ताकि गांव की शांति बनी रहे।

इस दौरान अब्दुल रज्जाक,डॉ. चन्द्रेश्वर चौधरी,जितेन्द्र यादव,योगेन्द्र प्रजापति,अनुकूल दुबे,अजमेर खान,उप मुखिया सोनपुरवा,नजमुद्दीन खाँ,सुहैल खाँ,आजाद अहमद,बबलू दुबे,शेख निसार अहमद,सिन्धु प्रजापति,सुदामा विश्वकर्मा, श्यामा प्रजापति,ओंकार चौधरी,जोखू खान,शेख सलामत,अब्दुल खान साहब,विनोद चौधरी,मो० हादी खाँ,हसीब अहमद खाँ,सुदामा साह,धर्मेन्द्र चौधरी,कपिलदेव चौधरी,अब्दुल खालिक खाँ,बुटी चौधरी,राम प्रवेश प्रजापति,सुनिल चौधरी,पुनीत प्रजापति,भोला विश्वकर्मा,सुदामा विश्वकर्मा,राम सेवक प्रजापति,फतुद्दीन खान,संजय कुमार द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment