थाना प्रभारी ने बड़ी कार्रवाई की, नौ ड्रम जावा महुआ को विनस्ट किया

उमेश कुमार 

रमना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रमना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने रविवार को अवैध तरीके से चल रहा है महुआ शराब पर अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर रमना थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक निर्देश पर रमना थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहइया जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब की भट्ठी पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके पर करीब 900 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब निर्माण की भट्ठी को ध्वस्त करते हुए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया। टीम में

एएसआई संजय पासवान, राकेश कुमार सिंह एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।

मौक़े 10लीटर देशी शराब को किया गया नष्ट

थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि दुर्गा पूजा को देखते हुए क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment