भेंड़ व बकरी चोरी के मामले में कांडी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए, जांच में जुटी 

अनूप सिंह 

कांडी (गढ़वा) कांडी कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ गांव के पास जंगल में तीरपाल लगाकर रह रहे कुछ गुलगुलिया परिवारों को लेकर ग्रामीणों के बीच उस समय हलचल मच गई, जब वहां चोरी की 4 बकरियां 16 की संख्या में भेड़ रखे होने की सूचना पुलिस को मिली। ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने के बाद कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ घटाना स्थल पहुंच कर आरोपी को भींड़ से निकाल कर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जंगल में टेंट तीरपाल लगाकर रह रहे कुछ लोगों के पास चोरी की भेड़-बकरियां होने की आशंका जताई गई थी। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए संबंधित लोगों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर कांडी थाना लाया गया।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भेड़-बकरियां चोरी की हैं या नहीं तथा इस मामले में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।

इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर कांड संख्या 118/26 दर्ज कर लिया गया साभी आरोपी को न्यायिक हिरासत गढ़वा भेजा जाएगा

Leave a Comment