अनूप सिंह
गढ़वा:- सदर अस्पताल में बुधवार को विहंगम योग संस्थान द्वारा वृहद रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन सदर अस्पताल गढ़वा के सीएस जे. ओ. कैनेडी के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। सीएस श्री कैनेडी ने उक्त अवसर मंगल दीप जलाया एवं सदगुरु देव के चित्र पर माल्यार्पण किया। उद्घाटनकर्ता को संस्थागत गढ़वा जिला संयोजक श्री सुरेन्द्र विश्वकर्मा ने अंग वस्त्र एवं अद्वितीय अध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद भेंट कर सम्मानित किया।

विहंगम योग का संक्षिप्त परिचय एवं शिविर से संबंधित उद्बोधन संयोजक द्वारा किया गया। आयोजन का संचालन जिला युवा प्रभारी प्रदीप तिवारी ने किया। सीएस श्री कैनेडी ने अपने उद्बोधन में संस्थान की सेवा भाव को नमन करते हुए सराहना किया साथ हीं विहंगम योग जिला इकाई गढ़वा का रक्त दान शिविर को बेहतर बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खान पान का विधिवत ध्यान रखें ताकि रक्त चढ़ाने का मौका न मिले।

रक्त दानकर्ता को सीएस अपने हाथों से प्रमाण पत्र प्रदान किया। एक तरफ युवा शक्ति की टीम ने बेहतर भाग लिया तो वहीं मातृशक्ति टीम ने भी आगे बढ़कर रुझान दिखाई। संस्थागत गुरु भाई बहनों ने दानकर्ता को संतुलित आहार प्रदान किया। मौके पर कुल 21 यूनिट रक्त दान हुआ।रक्त केंद्र की तरह से फ्रूटी एवं उपहार में टोपी, चाभी रिंग प्रदान किया गया। मौके पर प्रभारी प्रदीप कुमार, सरयु प्रसाद अग्रवाल, सुदामा प्रसाद, रामप्रताप अग्रवाल, किशोरी प्रसाद सोनी, उषा सोनी, शशी तिवारी, किरण तिवारी, जयपाल पासवान, देवेन्द्र पाण्डेय, दिनेश अग्रवाल, संजीत प्रजापति, बासुकीनाथ विश्वकर्मा, दिनेश कश्यप, कुमार गौरव सिंह, कामेश्वर बैठा, अश्विनी पांडेय, माया शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

