गढ़वा ड्राइवर संघ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से की मुलाकात, क्षेत्र में रैली निकालने को लेकर दी सूचना

अनूप सिंह 

मझिआंव (गढ़वा):- ड्राइवर संघ के जिला प्रतिनिधिमंडल ने बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने बीडीओ को अपनी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और आगामी दिनों में क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकालने के लिए अनुमति एवं प्रशासनिक सूचना पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ड्राइवर संघ के सदस्यों ने बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह के मिलनसार और सकारात्मक व्यवहार की जमकर सराहना की। संघ के लोगों ने बताया कि प्रवीण सिंह एक बेहद अच्छे और जन-सरोकार से जुड़े पदाधिकारी हैं, जिन्होंने पूरे सम्मान के साथ सभी को अपने पास बैठाया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

शॉल और पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान ड्राइवर संघ की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को आदरपूर्वक शॉल ओढ़ाया गया तथा भगवान श्री पंचमुखी हनुमान जी की एक सुंदर प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने संघ के सदस्यों द्वारा दिए गए मान-सम्मान और भेंट को सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान वे काफी प्रसन्न नजर आए और संघ के कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया l

Leave a Comment