सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, हवलदार को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं

अनूप सिंह 

गढ़वा:- श्री चंद्रमोहन उरांव (पुलिस निरीक्षक), शशि कुमार सिंह(सहायक अवर निरीक्षक), शक्तिपद सिंह(हवलदार) के सेवानिवृत्त होने के उपरांत शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री आशुतोष शेखर(पुलिस अधीक्षक, गढ़वा) द्वारा की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा उनके दीर्घ एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए शॉल, मोमेंटो एवं बुके प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके आगामी जीवन के लिए सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह के दौरान तीनों पुलिस पदाधिकारी/कर्मी ने अपने सेवाकाल के खट्टे-मीठे अनुभवों, कार्य के दौरान आई चुनौतियों तथा यादगार पलों को साझा किया। उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक(मु0), गढ़वा(सुश्री यशोधरा), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा(श्री दिल्लू लोहरा), पुलिस निरीक्षक, गढ़वा अंचल(श्री संतोष कुमार), पुलिस निरीक्षक, रंका अंचल(श्री अभिजीत गौतम), पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, गढ़वा(श्री सुनील कुमार), पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, भंडरिया(श्री सुभाष कुमार पासवान), परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र, गढ़वा(श्री संदीप कुमार), GP सार्जेंट (श्री पंकज कुमार भारती), MT सार्जेंट (श्री सतपाल सिंह), पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं जवान तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस केंद्र, गढ़वा के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Leave a Comment