अनूप सिंह
गढ़वा:- जिला प्रशासन, गढ़वा द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 06 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक निर्धारित होने के कारण प्रशासनिक कारणों से अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
जिला प्रशासन ने जनसुनवाई स्थगित होने से आम नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही सूचित किया है कि अगली जनसुनवाई 10 नवंबर 2026 (मंगलवार) को पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान पर आयोजित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को अगली जनसुनवाई में उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित तिथि पर उपस्थित हों।
🇸🇮🇷 (*”कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”*)
☎️📞✉️
*Electors Helpline No:1950*
*Police Helpline Number:112*
*Child Helpline Number:1098*
*Women Helpline Number:181*


