विष्णु गुप्ता:

बड़कागांव (हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ चैती दुर्गा पूजा और वासंतिक नवरात्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा के पहले दिन माता के प्रथम स्वरूप ‘शैलपुत्री’ की आराधना की गई। श्रद्धा और भक्ति के इस महापर्व को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और प्रमुख चौक-चौराहों को भगवा ध्वजों से सजाया जा रहा है।
प्रखंड के मुख्यत: चार स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर शक्ति की उपासना की जा रही है:
बादम,सिकरी,बड़कागांव दैनिक बाजार,चेपाकला पूजा समितियों की सक्रिय भागीदारी
विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी अपनी देखरेख में पूजन कार्य संपन्न करा रहे हैं:
बादम से महेंद्र नाथ पांडे (अध्यक्ष), नरेश साव (प्रभारी अध्यक्ष), गौतम बर्मा (सचिव), संजय लाल गुप्ता (कोषाध्यक्ष)।
सिकरी से सत्येंद्र पासवान (अध्यक्ष), कृष्णा सिंह (सचिव), अशोक गुप्ता (कोषाध्यक्ष), स्वरूप नारायण सिंह (संयोजक), पृथ्वीराज गुप्ता व संतोष कुमार।
दैनिक बाजार से अरविंद वर्मा (अध्यक्ष), सरोज सोनी (सचिव), महेश सोनी (कोषाध्यक्ष)।
तथा चेपाकला से सुनील कुमार (अध्यक्ष), मंटू साव (सचिव), रुद्रनारायण महतो, खेमानी साव, योगेंद्र साव व अन्य।
मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ और विधि-व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए समितियों द्वारा विशेष वालंटियर तैनात किए गए हैं। ये वालंटियर पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या त्रुटि को दूर करने के लिए मुस्तैद रहेंगे।
रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के संगम से बड़कागांव का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में माथा टेकने और जल अर्पण करने के लिए पहुंच रहे हैं।

