कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष गुप्ता और बीरेंद्र प्रसाद को
अनूप सिंह
मझिआंव (गढ़वा):- मेला घाट छठ पूजा समिति ने आगामी छठ महापर्व के भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार बुधवार की देर शाम मां दुर्गा मंदिर परिसर में समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें पिछले वर्षों के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ आगामी आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया।
पुनर्गठित समिति में उज्ज्वल कुमार को अध्यक्ष चुना गया। वहीं मनीष गुप्ता एवं बीरेंद्र प्रसाद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। नितेश कमलापुरी, ओम जायसवाल एवं राजू साव को उपाध्यक्ष, गुड्डू गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा टुकु कमलापुरी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा दीपक कलवार, विनय गुप्ता एवं दीपक माली को सचिव तथा पप्पू जायसवाल एवं सुमित कुमार को महामंत्री बनाया गया। आनंद गुप्ता (रेम्बो), विवेक गुप्ता एवं पीयूष जायसवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।अनंत प्रताप देव (छोटे राजा) को मुख्य संरक्षक बनाया गया।

वहीं मारुत नंदन सोनी, चन्दन कमलापुरी, अशोक कमलापुरी, विजय जॉन्सन, नीरज कमलापुरी, पवन जायसवाल, विवेक सोनी, धनंजय सोनी, सुदर्शन गुप्ता (गोरख), मनोज जायसवाल एवं उमा कमलापुरी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
बैठक में सदस्यों ने छठ घाट की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी महापर्व को सामाजिक एकता, समर्पण और उत्साह के साथ सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

