अनूप सिंह
मझिआंव: जिला सम्हारणालय के द्वारा जिला के कई राजस्वकर्मी,लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें मझिआंव अंचल कार्यालय से पांच राजस्व कर्मी एवं एक कंप्यूटर ऑपरेटर का स्थानांतरण किया गया। और पांच कर्मियों का पदस्थापन किया गया है। जिसमें राजस्व कर्मी राजेश पांडे एवं शैलेश कुमार महतो को मेराल, दीपक कुमार यादव को भंडरिया, गणेश सिंह चौधरी को कंडी एवं वसीम अख्तर को सगमा स्थानांतरण किया गया है। वही कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत कुमार दुबे को धुरकी स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह जिला उपयुक्त के द्वारा राजस्व कर्मी मनोज कुमार पासवान भवनाथपुर, दिलीप कुमार बैठा, जितेंद्र कुमार भंडरिया एवं अजमेरी अंसारी को खरौंधी से मझिआंव में पदस्थापन किया गया है। वहीं शिल्पा दिव्यानी उ०वि०लिपिक डंडा से मझिआंव में पदस्थापन किया गया है। वहीं अंचल क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि बहुत ऐसे कमी थे जो काफी वर्षों से अंचल कार्यालय में पड़े हुए थे। जिला उपयुक्त के द्वारा स्थानांतरित किया गया या सराहनीय कार्य है।



