नगर पंचायत के लोगों की समस्या दूर करना पहली प्राथमिकता:सुमित्रा देवी

 

अनूप सिंह

मझिआंव: नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता गढ़वा को पत्र भेजकर वार्ड नंबर 4 के पृथ्वी चक टोले पर लगभग 10 घरों को बिजली पहुंचाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक घर को बिजली उपलब्ध कराना सरकार की भी पहली प्राथमिकता है,लेकिन अभी तक ,उक्त घरों को बिजली नहीं मिल रही है। अध्यक्ष द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी से उक्त स्थल का सर्वे करवा कर तार पोल अधिष्ठापन कराने की मांग की गई है।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा की प्रत्येक वार्ड में बिजली सहित अन्य सभी सुविधाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाना एवं उनकी बुनियादी समस्याओं को दूर करना पहली प्राथमिकता है।

Leave a Comment