शासन प्रशासन ने मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत कर दी 

उमेश कुमार

रमना: प्रखंड कार्यालय मोड़ से मड़वनिया पंचायत सचिवालय तक मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को रमना सीओ विकास कुमार पांडे व थाना प्रभारी आकाश कुमार अंचल निरीक्षक दिवाकर सिंह के नेतृत्व में अंचल अमीन कुंदन ठाकुर, शुकर्ण सिंह ने मुख्य मार्ग अतिक्रमण हटाई । वास्तविक चौड़ाई, अतिक्रमित हिस्सों की पहचान की । इधर अतिक्रमण हटाने की तैयारी को लेकर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने कहाँ की अतिक्रमण दोनों साइड से एक साथ हटाई जाए। इस कार्रवाई की चपेट में सबसे अधिक गरीब और कमजोर तबका आएगा। प्रशासन को पहले इनके सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने बड़े दुकानदारों पर भी सवाल उठाया। जिनके द्वारा रोजाना सामान बाहर निकालकर मुख्य मार्ग, गलियों और पार्किंग स्थलों को बाधित करते हैं। उन्होंने ऐसे दुकानदारों पर जब्ती सहित कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुझाव दिया कि सड़क के दोनों तरफ लंबे समय तक खड़े रहने वाले ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल अनिवार्य रूप से तय किया जाए, ताकि यातायात सुचारू रह सके।

Leave a Comment