उमेश कुमार

रमना:बांस लदा ट्रैक्टर राज्यकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग 02 के करीब अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों के अनुसार कर्णपुरा पंचायत से सेटरिंग का बांस लेकर उक्त ट्रैक्टर गम्हरिया पंचायत के लिए तेज गति से जा रहा था। इसी क्रम में सिलीदाग विद्यालय के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया यदी ट्रैक्टर दाहिने के बजाय बाये तरफ पलटी होता तो इसके चपेट में 4-5 ग्रामीण आ जाते जो उस समय सड़क किनारे थे। साथ ही तीसरा शनिवार होने के वजह से विद्यालय भी बंद था।

जिस वक्त घटना घटी उस समय विद्यालय में बच्चों के लिए लंच समय था। संयोग से कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों नें बताया की अधिकांश ट्रैक्टर चालक नाबालिक होते है। जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होता है। और वो गाड़ी में स्पीकर लगा कर तेज ध्वनि में भोजपुरी गाना बजाते हुए तेज गति में गाड़ी भी चलाते है। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बना रहता है। इस पर प्रशासन को उचित करवाई करने की जरुरत है ताकी कोई अनहोनी न हो।



