नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात , विकास व सुरक्षा पर की बात 

 

अनुप सिंह

मझिआंव : नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं एवं नव पदस्थापन को लेकर गढ़वा जिला उपायुक्त अनन्य मितल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर से शिष्टाचार मुलाकात की। जिसमें अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा उपायुक्त महोदय से आग्रह किया है की नगर पंचायत में उनका आगमन हो और नगर पंचायत से जुड़ी सभी समस्याओं से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा है कि अभी की मुख्य समस्या पेयजल व्यवस्था की है।

नगर पंचायत क्षेत्र में पाईपलाइन से जलापूर्ति में हो रहीं देरी के कारण लोगों की समस्या जटिल होती जा रही है। इसके साथ-साथ शहर में हों रही जाम को लेकर उस पर विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट कराई गई। वहीं नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर से शिष्टाचार मुलकात कर सुरक्षाााा व्यवस्था को लेकर बात की।

साथ ही सुमित्रा देवी ने बताई कि मैं अपने नगर पंचायत मझिआंव को लेकर हर पल चिंतित हूं,और मेरा हर प्रयास रहेगा कि मझिआंव को हर प्रकार से इसे सुसज्जित कर सकूं।

Leave a Comment