प्रखंड के उच्च जनप्रतिनिधि को प्रखंड कार्यालय में बैठने के लिए भी व्यवस्था नहीं 

 

 

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड के प्रतिष्ठित एवं उच्च जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य के लिए प्रखंड कार्यालय में बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। जिसको लेकर जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने नाराजगी व्यक्त किया। नाराजगी तब व्यक्त किया जब सोनपुरवा पंचायत के ग्रामीण इशाक अहमद, आजाद अहमद सिद्दीकी, आफताब खान, शेख गुलाम सरवर सहित अन्य ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे,और पकड़ीया टोला में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को लेकर जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह से मिले।

इस दौरान ग्रामीणों ने सवाल किया तो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए किसी भी प्रखंड में बैठने तक की व्यवस्था नहीं दी गई है, यहां का यही स्थिति है। उन्होंने पूछे जाने पर कहा कि जनता की समस्या सुनना है तो हम कहीं भी बैठकर समस्या सुन रहे हैं लेकिन सरकार और पदाधिकारी को इस पर ध्यान नहीं है कि प्रखंड के चुने गए जनप्रतिनिधि को एक कार्यालय तक नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विकास से लेकर हर चीजों में हर जनप्रतिनिधि को दिया गया लेकिन जिला परिषद के लिए कुछ भी नहीं। उन्होंने यहां तक कहा कि विधानसभा में पारित कर जिला परिषद सदस्य का कार्य विधायकी कार्य में जोड़ दिया गया है। कहा की अभी का आलम यह है कि प्रखंड कार्यालय के रिसेप्शन काउंटर के ऊपर बैठकर लोगों की समस्या सुनना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रखंड के जनता हमें चुना है हम उनके कार्यों के निष्पादन लिए हरदम तैयार हैं।

Leave a Comment