अनुप सिंह
बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसतिया क्षेत्र में स्थित इंट भट्ठा पर 3 मार्च 2026 को ग्राम कुंद्वान थाना तरीकुंडा जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ निवासी भुनेश्वर पंडु के साथ मारपीट व हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार भुनेश्वर पंडु के साथ गांव के ही संजय अगरिया 55 वर्ष पिता राम प्यारे अगरिया के द्वारा मारपीट किया गया था।

इसके बाद परिजनों ने भुनेश्वर पंडु को घायला अवस्था में अपने गांव छत्तीसगढ़ ले गए, और इलाज के कुछ दिन बाद लगभग 40 वर्षीय भुनेश्वर पंडू की मौत हो गई। वहीं भुवनेश्वर पंडु के परिजनों के द्वारा अप्रैल माह में बरडीहा थाना में आवेदन दिया गया। बताते चलें कि दोनों व्यक्ति सरसतिया में इंट भट्ठा पर काम करते थे। इस संबंध में पूछे जाने पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि सरसतीया इंट भट्ठा पर 3 मार्च 26 को होली के 1 दिन पहले दोनों के बीच मारपीट हुआ था। इसके कुछ दिन बाद भुवनेश्वर पंडू की मौत हो गई। परिजनों द्वारा 18 अप्रैल को आवेदन दिया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामला का अनुसंधान करते हुए संजय अगरिया 55 वर्ष पिता राम प्यारे अगरिया ग्राम कुंद्वान, थाना त्राकुंडा, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ को हत्या के मामले में नबीनगर बिहार से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।



