वृद्ध दंपति की गला रेत कर हत्या मामले में, मृतक का पोता निकला हत्यारा जेल भेजा गया

 

 

वृद्ध दंपति की हत्या मामले,अनसुलझे केस को थाना प्रभारी ने सुलझाया

बड़कागांव फोटो मृतक वकील राम एवं पत्नी झुनिया देवी का फाइल फोटो

 

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूपारा गावं में 15 फरवरी की रात्रि को घर में घुसकर वृद्ध दंपति सेवानिवृत्ति सीसीएल कर्मी 80 वर्षीय वकील राम एवं पत्नी 60 वर्षीय झुनिया देवी की चुलोहि एवं कुल्हाड़ी से गला रेत कर निर्मम हत्या कर देने अनसुलझा केस को बड़कागांव पुलिस ने सुलझा लिया। मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह ने हत्याकांड का उद्वेदन में कहा की हत्याकांड में मृतक के पोता मुख्य आरोपी ग्राम बाबूपारा निवासी 27 वर्षीय विक्की कुमार दास (पिता राजन दास)को गिरफ्तार कर हजारीबाग न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आगे बताया कि विक्की के परिवार में भूत प्रेत डायन बिसाही को लेकर हमेशा आपस में झगड़ा होता था, विक्की की नौकरी नहीं लगने और चचेरी बहन की बच्चा नहीं होना, हमेशा तबीयत खराब रहने को लेकर, विक्की डायन बिसाही का आरोप , दादी के ऊपर लगाया करता था, हत्या का मूल कारण यही है। वही इस मामले में अन्य दो से तीन लोग भी संदिग्ध हैं जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर 16 फरवरी को बड़कागांव थाना में कांड संख्या 26 /26 धारा 103(1)/309(3)/3(5) BNS दर्ज किया गया ।

हत्या के बाद घटना को लेकर 16 फरवरी को खोजी कुत्ता एवं फोरेंसिक जांच भी की गई थी।प्राप्त सूत्रों के अनुसार हत्या के आरोपी विक्की कुमार दास बीपीएड की पढ़ाई राधा गोविंद कॉलेज से की। विक्की बलोदर गांव में सतीश नाम के एक व्यक्ति के साथ साझे में पोल्ट्री फार्म चला रहा था, परंतु हत्या के दिन के बाद से, पोल्ट्री फार्म बंद देखा जा रहा है।केस के उद्भेदन में बड़कागावँ थाना प्रभारी दीपक सिंह का अहम योगदान रहा ।

श्री सिंह बड़कागांव थाना प्रभारी बनने के बाद इसके पूर्व 20 लाख रुपए जेवर लूट कांड का भी उद्वेदन किया , जिसमें 7 लोग जेल भी भेजे गए। हाईवा को आग के हवाले करने मामले में 24 घंटा के अंदर चार अपराधिक संगठित लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा गया, अन्य कई महत्वपूर्ण गंभीर कांडों में 20 वारंटी को थाना प्रभारी दीपक सिंह ने जेल भेजने का काम किया।

Leave a Comment