मैं राजनीती में जन सेवा के लिए आया हूँ: विधायक
उमेश कुमार
रमना – क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने सोमवार को रमना भगत सिंह पंचमुहान से चुंदी होते हुए डंडई के आई आर कीउ पी तक करीब 9 करोड़ 5 लाख कि लागत से 13.426 किमी सड़क का लिकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास विधि- विधान से नारियल फोड़ कर किया। इस सड़क का काली कारण किये हुए करीब दस वर्ष हो गया था। उसी पर फिर से काली कारण कार्य किया जा रहा है।

शिलान्यास के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव नें कहा कि मैं राजनीती में जन सेवा के लिए आया हूँ, मेरे पिता एवं बड़े भाई नें भी इस क्षेत्र का विकास के लिए सतत प्रयास रत रहे एवं जन मानस से हमारा सम्बन्ध बहुत पुराना है। जन सेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है न कि जनता के विकास कार्य में घपला कर धन उपार्जन का!बीना नाम लिए ही उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि प्रतिशोध कि राजनीती करते थे और जिस क्षेत्र से उन्हें जनसमर्थन नहीं मिलता उस क्षेत्र के विकास कार्य को बाधित करते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि जेएमएम सरकार से पूर्व कि सरकार में इस क्षेत्र के का बिजली के आँख मीचौली से आम जनमानस त्रस्त था, जिसे पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के प्रयास से हेमंत सोरेन नें भागोडीह में पॉवर ग्रिड बनवा कर दूर किया। गर्मी में पेयजल कि समस्या को लेकर विधायक नें कहा कि इस माह के अंत तक प्रखंड रमना, सिलीदाग इत्यादि ग्रामो में नल जल योजना के कि शुरुआत हो जाएगी एवं इसके बाद अगल बगल के पंचायतो में भी यह योजना शुरू हो जाएगी।

इस कार्यक्रम को सिलीदाग मुखिया अनीता देवी, रमना मुखिया दुलारी देवी, जेएमएम जिलाध्यक्ष जितन ठाकुर जिलाउपाध्यक्ष मुकतेश्वर पाण्डेय, पूर्व प्रमुख मृत्युजय कुमार सिंह इत्यादि नें भी सम्बोधित किया। इस मौके पर बड़े संख्या में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



